पाकुड़ में कांग्रेस का धरना: NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: नीट पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पुराना सदर अस्पताल के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किया गया, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ। नेताओं ने महिला छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस ने कथित दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

धरना कार्यक्रम में जिला समन्वयक उदय लखवानी, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, सेमिनल इस्लाम, गुलाम अहमद, बेलाल शेख, नसीम आलम, मजीबुर रहमान, सलीम हुसैन, शाहीन परवेज, अमीर हमजा, मनवार आलम सहित कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित