पाकुड़ में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार का पुतला दहन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पाकुड़ में आक्रोश मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए रविंद्र चौक पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और विरोध प्रदर्शन किया।

आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्र NEET-2026 और सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों के आंदोलन को दबाने का आरोप भी लगाया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव और केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और झामुमो छात्रों एवं युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा जिला सचिव तौसीफ इकबाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।I

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार रेल मंडल के तीन स्टेशनों का होगा कायाकल्प, डीआरएम ने किया निरीक्षण

कटिहार: यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास

प्राणपुर में बिजली संकट गहराया, कम आपूर्ति और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

प्राणपुर (कटिहार): प्राणपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें 24

कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, सोलर रूफटॉप लगाने पर जोर

कटिहार: विकास भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

गोड्डा में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

गोड्डा: देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा छात्रों के आंदोलन पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड