4 अगस्त को होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने शनिवार को पाकुड़ शहर स्थित पुराने डीसी चौक पर निर्माणाधीन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित लोगों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अजीजुल इस्लाम ने बताया कि झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा पुराने डीसी चौक पर स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर लगभग 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा जिले के लोगों के लिए प्रेरणा, सम्मान और झारखंड आंदोलन की विरासत का प्रतीक बनेगी।

झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला सदस्य अख्तर आलम, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे