पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक, पंचायत और बूथ स्तर तक तेज होगा सदस्यता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पूर्व विधायक एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर के निर्देश पर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय, पाकुड़ में सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और सदस्यता अभियान को तेज गति देना था। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान को प्रत्येक पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा आगामी जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन और आम जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

बैठक में शमशाद आलम, रफीक अहमद, मिथिलेश कुमार ठाकुर, मो. महाफिजुर रहमान, अहमदुल्लाह, मुशर्रफ हुसैन, याफोस अली, साईबूर रहमान, सामा शेख, प्रिन्स मौलवी, मोखलेसूर रहमान, कमरूजमल, फरमान अली, मकबूल शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे