साहिबगंज पुलिस को मिलीं 16 नई बोलेरो, गश्ती और अपराध नियंत्रण होगा और मजबूत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने साहिबगंज पुलिस को 16 नई बोलेरो वाहन उपलब्ध कराई हैं। शनिवार को सभी वाहन साहिबगंज पुलिस लाइन पहुंचीं। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार इन वाहनों का आवंटन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों को किया जाएगा। जिन थानों में वाहनों की कमी है या पुराने वाहन जर्जर हो चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नई बोलेरो उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी। आपातकालीन घटनाओं पर शीघ्र कार्रवाई, रात्रि गश्ती, अपराधियों की धरपकड़, छापेमारी, वारंटों के निष्पादन और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी जैसे कार्य अब अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।

एसपी ने कहा कि आधुनिक वाहनों की उपलब्धता से आम नागरिकों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराना भी आसान होगा। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न