कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक, डीएम ने सोलर रूफटॉप लगाने में तेजी लाने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: विकास भवन में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम एवं नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों, विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान डीएम ने जिले में सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जनजागरूकता अभियान चलाने और लाभार्थियों को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

योजना के तहत घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 तथा 3 किलोवाट पर ₹78,000 तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।

इसके अलावा सोलर रूफटॉप लगाने के लिए बैंकों द्वारा 5.75 प्रतिशत से 7 प्रतिशत वार्षिक की रियायती ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन ने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल बिजली बिल में बचत होगी, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले