कटिहार में 103.62 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹84,750 नकद और बाइक जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के बारसोई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 103.62 ग्राम स्मैक, ₹84,750 नकद और एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर ईमादपुर सुधानी मोड़ की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वास्कोटा से 97.35 ग्राम स्मैक और बरामद की गई। इस प्रकार कुल 103.62 ग्राम स्मैक जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से ₹84,750 नकद तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. सद्दाम, पिता स्व. मो. अली हसन, निवासी रघुनाथपुर, थाना बारसोई, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले