मेहरमा में कानूनी सशक्तिकरण शिविर आयोजित, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों को किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: प्रखंड सभागार में रविवार को कानूनी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, अधिवक्ता कुंदन कुमार ठाकुर, पैनल अधिवक्ता दिवाकर गुप्ता, प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी एवं जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय का समान अधिकार देता है और कानून की नजर में सभी समान हैं। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों की न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अबुआ आवास योजना के लाभुकों को आवास की चाबी सौंपी गई, स्कूली छात्रों के बीच साइकिल वितरित की गई तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया। विभिन्न विभागों की ओर से अन्य परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

शिविर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह एवं साहब लाल हांसदा, एलडीसी दयानंद यादव, पीएलवी मीनू बेसरा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र कुमार सिंह, निवर्तमान बीस सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, झामुमो नेता महेंद्र उरांव, कांग्रेस नेता सौरभ चौबे, अंकेश तिवारी, अमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को