भागलपुर: स्वच्छता कर्मियों को 5 दिनों में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने बुधवार को WPU सैदपुर, तिनटंगा करारी एवं तिनटंगा करारी पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पंचायतों के पंचायत सचिवों को स्वच्छता व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि WPU एवं वार्ड स्तर पर कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों को जूते, हेलमेट, ग्लव्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण अगले पांच दिनों के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कर्मियों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पंचायत सरकार भवन में संचालित योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारात्मक निर्देश देते हुए बीडीओ ने अधिकारियों से कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर