4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को लेकर झामुमो महेशपुर की बैठक, कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महेशपुर प्रखंड समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 4 अगस्त को पाकुड़ के पुराने डीसी ऑफिस चौक पर प्रस्तावित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के अनावरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी ने किया, जबकि जिला सचिव माईकिल मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि महेशपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में माइकिंग के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को 4 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे पाकुड़ पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगे।

जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख जननायक थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ झारखंड की अस्मिता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा का अनावरण प्रत्येक झामुमो कार्यकर्ता के लिए गौरव और श्रद्धा का विषय है।

प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और नेतृत्व आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिला समिति की ओर से पाकुड़ जाने के लिए वाहन एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला, युवा, छात्र और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय