नवगछिया/भागलपुर: जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को नवगछिया में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। डीटीओ विजयंत के नेतृत्व में बाइक, टोटो, बस, ट्रैक्टर समेत विभिन्न वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
डीटीओ विजयंत ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।
साथ ही, जीओ पेट्रोल पंप के पास संचालित निजी बस पड़ाव को बंद कर सभी बसों को नवगछिया पुलिस लाइन के समीप स्थित सरकारी बस स्टैंड से संचालित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो और यातायात व्यवस्था बेहतर हो।





