कटिहार: पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख रेलवे जंक्शन माने जाने वाला कटिहार जंक्शन देश के कई बड़े शहरों को रेल मार्ग से जोड़ता है। यहां से प्रतिदिन करीब 150 से 200 ट्रेनों का परिचालन होता है, जिससे यह बिहार के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है।
कटिहार रेल मंडल के मुख्यालय होने के कारण यहां से पूरे मंडल की रेलवे गतिविधियों का संचालन होता है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, खानपान, सुरक्षा और स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टेशन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी की 24 घंटे तैनाती रहती है।
डीआरएम और एडीआरएम नियमित रूप से स्टेशन का निरीक्षण करते हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कटिहार जंक्शन से पूर्णिया, अररिया, सहरसा, मधेपुरा समेत आसपास के जिलों के हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।





