प्रेमचंद जयंती पर आज होगा लोकमंच का विशेष कार्यक्रम, ‘प्रेमचंद और उनका साहित्य’ विषय पर व्याख्यान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर गोड्डा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था लोकमंच की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे गांधी मैदान स्थित इनडोर स्टेडियम में विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा।

लोकमंच के संस्थापक सचिव सर्वजीत झा ‘अन्तेवासी’ ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय “प्रेमचंद और उनका साहित्य” रखा गया है। कार्यक्रम में साहित्यकार, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी और साहित्य प्रेमी प्रेमचंद के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा उनके साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा करेंगे।

इस दौरान प्रेमचंद की प्रमुख कहानियों, उपन्यासों और उनके सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा होगी। वक्ता इस बात पर प्रकाश डालेंगे कि किस प्रकार प्रेमचंद का साहित्य आज भी सामाजिक चेतना को मजबूत करने और समाज को नई दिशा देने में प्रासंगिक बना हुआ है।

लोकमंच के अनुसार प्रेमचंद की रचनाएं भारतीय समाज की वास्तविकताओं, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक विषमताओं का सशक्त चित्रण करती हैं, जो आज भी पाठकों को सोचने और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देती हैं।

लोकमंच ने जिले के साहित्यकारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, पाठकों और सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत