गोड्डा में लायंस क्लब और रेड क्रॉस के रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: स्थानीय ब्लड बैंक में शुक्रवार को लायंस क्लब ऑफ गोड्डा और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस), गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रक्तदान शिविर में संस्था के सचिव ऋषि राज रंजन, पूर्व अध्यक्ष एम.डी. शाहिद इकबाल उर्फ गुड्डू, आशुतोष यादव, अशोक यादव, अशोक मंडल, सोहित कुमार, करण कश्यप, अमित आनंद, पवन दत्ता, रतन मंडल, गौतम कुमार, मनीष चौधरी, किरण गाड़िया, गणेश यादव, अक्षय सिन्हा, अमित महतो, यतेंद्र कुमार, सुमन मिर्धा, प्रकाश महतो, नरेश झा, नितेश कुमार, प्रीतम डे, प्रीतम गुप्ता, महेंद्र मंडल, आदित्यानंद, सुमित कुमार, बिनीत कुमार, दिव्येश कुमार, सागर और बबलू मंडल सहित कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह आईआरसीएस गोड्डा के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ उरांव, लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, लायन डॉ. अशोक कुमार तथा ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन लायन प्रितेश नंदन ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैले भय और भ्रम को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। सभी स्वस्थ लोगों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की गई।

शिविर के दौरान लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष लायन शहबाज हसन, लायन डॉ. नरेंद्र कुमार, लायन डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, लायन अनुप गाड़िया, लायन मुकेश गाड़िया, लायन मनोज अकेला, लायन अजय दुबे, लायन डॉ. बिपिन कुमार, लायन डॉ. टी.एस. झा, लायन शेरू खान, लायन मनोज भारती, लायन सुनील साह, लायन उज्ज्वल झा, लायन अंकेश कुमार, लायन ज्ञान किशोर झा, लायन भानु चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित में स्वैच्छिक रक्तदान की यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर, बंदियों को प्ली बार्गेनिंग की दी जानकारी

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़ में जेटीईटी अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी अपनी तैयारी

पाकुड़। जिले के बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड और जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान में जेटीईटी की तैयारी

पाकुड़ में आलमगीर आलम की बैठक, जनसमस्याओं और SIR को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने रविवार, 20 सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी

मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और जेवरात