पाकुड़। धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सबिरुद्दीन शेख, पिता संजुल शेख, ग्राम बेलपोखर निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 118/17 में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




