रायबहादुर वंशीधर ढांढनिया स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: सम्मान समारोह समिति, भागलपुर के तत्वावधान में “रायबहादुर वंशीधर ढांढनिया स्मृति मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” का भव्य आयोजन आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विभिन्न वर्गों के 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भागलपुर महानगर के सह-महानगर संघचालक रतन भालोटिया ने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का भाव जुड़ा हो। वहीं सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने कहा कि समाज का वास्तविक विकास प्रतिभा के सम्मान और शिक्षा के निरंतर प्रोत्साहन से ही संभव है।

वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता एवं भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद छापोलिका ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय अध्यक्ष अतुल ढांढनिया ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों का मंदिर भी है।

रायबहादुर वंशीधर ढांढनिया के सुपौत्र आलोक ढांढनिया ने कहा कि यह सम्मान समारोह शिक्षा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मी नारायण डोकानिया ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान समाज की सबसे बड़ी पूंजी में निवेश है। सम्मान समारोह समिति के महामंत्री अभिषेक कुमार जैन ने विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुशासन और श्रेष्ठ मूल्यों के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत