कटिहार: 33 केवी लाइन पर कार्य के कारण 2 से 5 अगस्त तक रोज़ ढाई घंटे बिजली रहेगी बाधित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: आगामी बाढ़ को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए 33 केवी नवगछिया ग्रिड के समीप कुरसेला विद्युत लाइन पर मेंटेनेंस एवं री-कंडक्टिंग (Re-conductoring) का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 2 अगस्त से 5 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि निर्धारित अवधि में कुरसेला एवं समेली विद्युत उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह निर्णय कार्य को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह कार्य बाढ़ से पहले विद्युत नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी का हिस्सा है, ताकि मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति में कम से कम व्यवधान आए।

विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों से सहयोग की भी अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बाहर इलाज की जरूरत नहीं: डॉ. भारत भूषण भगत

पाकुड़िया: प्रखंडवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पाकुड़िया में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया

पाकुड़: वारंटी अभियुक्त छोटो हांसदा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: माननीय न्यायालय में लंबित जीआर संख्या 251/23 से संबंधित गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मामले में फरार चल रहे अभियुक्त छोटो हांसदा को मालपहाड़ी ओपी

झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन का निधन, अब्दुल वदूद ने जताया शोक

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति आयनेश सोरेन के निधन से महेशपुर क्षेत्र में

पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

गोड्डा: पीएम श्री राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक), गोड्डा के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह