कटिहार: बखरी चौक के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच-31 पर बखरी स्थित बजरंगबली चौक के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान विष्णिचक निवासी 30 वर्षीय छोटू कुमार, पिता स्वर्गीय प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार बाइक से समेली से डूमर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया से कुरसेला की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को कुछ दूर सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पोठिया थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं एएसआई धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को जब्त कर लिया।

परिजनों के अनुसार, छोटू कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और करीब 15 दिन पहले ही प्रदेश से अपने घर लौटे थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।

अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित