गोड्डा में प्रेमचंद जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, साहित्यिक योगदान पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर शुक्रवार शाम स्थानीय इंडोर स्टेडियम में लोक मंच की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेमचंद के जीवन, साहित्य और हिंदी कथा साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

गोष्ठी की अध्यक्षता लोक मंच के अध्यक्ष शिवकुमार भगत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरामुल हसन आलम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार सुरजीत झा ने किया, जबकि विषय प्रवेश लोक मंच के सचिव सर्वजीत झा ‘अन्तेवासी’ ने कराया।

विचार गोष्ठी में शिवकुमार भगत, डॉ. मौसम ठाकुर, अमित राय, संगीता कुमारी, पंकज झा और आकाश कुमार ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके साहित्य पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी सामाजिक समानता, मानवीय मूल्यों और यथार्थवाद की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान कवि डॉ. ब्रह्मदेव कुमार एवं डॉ. स्मिता शिप्रा ने प्रेमचंद को समर्पित अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अखिल कुमार झा, मनीष कुमार सिंह, अमित सिंह, मो. इबरार आलम, पूजा तिवारी, ब्रजेश कुमार मंडल, संतोष यादव और राजेंद्र प्रसाद सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रेमचंद के साहित्यिक आदर्शों को समाज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित