गोड्डा में संगीत संध्या ‘स्वरांजलि’ का आयोजन, एसडीओ बोले- झारखंड में बोलना ही गीत और चलना ही नृत्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: स्थानीय गांधी मैदान के कला एवं संस्कृति मंच पर शुक्रवार शाम रेनबो म्यूजिकल ग्रुप की ओर से संगीत संध्या ‘स्वरांजलि’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बैद्यनाथ उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि “झारखंड में बोलना ही गीत और चलना ही नृत्य है। संगीत यहां की संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।” उन्होंने कहा कि गोड्डा कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक जीवंत शहर है, जहां प्रतिभाओं को लगातार मंच मिल रहा है।

रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा ने स्वागत भाषण में संस्था के 27 वर्षों के संगीतमय सफर और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत आरती सिंह के नेतृत्व में गुरुकुल डांस एकेडमी की स्वागत नृत्य प्रस्तुति से हुई।

रेनबो के संस्थापक सचिव मनीष कुमार सिंह के निर्देशन, अमित कुमार सिंह के संयोजन और राजीव कुमार के मंच संचालन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। गायक कौशल किशोर मिश्रा, मनीष कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, जवाहर सिंह, अर्पणा कुमारी, अपराजिता रॉय, ब्रजेश कुमार मंडल, दिव्यांशु शांडिल्य, अमरेंद्र सिंह तथा बाल गायक आदित्य रॉय और द्वंश मिश्रा ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से कारगिल विजय के शहीदों और शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पुण्यतिथि के अवसर पर महान गायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जवाहर सिंह, अर्पणा कुमारी और अंकिता दुबे को एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने ‘पंडित रणजीत झा सम्मान’ से सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरामुल हसन आलम, लोक मंच के सचिव सर्वजीत झा ‘अन्तेवासी’, डॉन बॉस्को स्कूल के निदेशक अमित राय, साहित्यकार शिवकुमार भगत, यूनिक करियर पब्लिक स्कूल के निदेशक शशिकांत गुप्ता, समाजसेवी सावन सिंह, जिला कुश्ती संघ की उपाध्यक्ष उर्मिला कुमारी, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अमित कुमार सिंह ने किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत