पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: पीएम श्री राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक), गोड्डा के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना की।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राजेंद्र कुमार झा ने कहा कि “शिक्षक पर समाज के नवनिर्माण का दायित्व होता है। शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि जीवनभर अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को दिशा देता रहता है।” उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और जीवन मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राजेंद्र कुमार झा ने अपने शिक्षकीय जीवन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 31 अक्टूबर 1994 को प्राथमिक विद्यालय, ढाब डंगाल (सुंदरपहाड़ी) से सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2001 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलडीहा, 2013 में मध्य विद्यालय गोड्डा बालक, 2018 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुआ तथा उसी वर्ष पुनः पीएम श्री राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक), गोड्डा में योगदान दिया, जहां से अब वे सेवानिवृत्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे सेवाकाल में उन्होंने कभी अनुशासन और आदर्शों से समझौता नहीं किया और आज मिला सम्मान उसी का परिणाम है।

समारोह में विद्यालय की प्रभारी मोनिका कुमारी, शिक्षक डॉ. मौसम कुमार ठाकुर, मो. इनामुल हक, शिक्षिकाएं अमृता कुमारी, राज कुमारी, शिखा कुमारी, प्रिया कुमारी, रूबी कुमारी, सीता कुमारी, सना राज एवं अफसाना खातून सहित पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष मो. हसीब ने भी उनके व्यक्तित्व एवं सेवाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत