झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन का निधन, अब्दुल वदूद ने जताया शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति आयनेश सोरेन के निधन से महेशपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद पत्थरघाटा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

अब्दुल वदूद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा झामुमो परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि आयनेश सोरेन लंबे समय से झामुमो से जुड़े हुए थे और संगठन के हर कार्यक्रम में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाते थे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्मठ कार्यशैली के कारण वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।

प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आयनेश सोरेन का निधन झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा तथा उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

इस दौरान छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, टाइगर शेख, मोहर्रम शेख, डार्फी शेख, रेहान शेख, इकबाल हुसैन, अमित माल, शान्तो घोष समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आयनेश सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बाहर इलाज की जरूरत नहीं: डॉ. भारत भूषण भगत

पाकुड़िया: प्रखंडवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पाकुड़िया में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया

पाकुड़: वारंटी अभियुक्त छोटो हांसदा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: माननीय न्यायालय में लंबित जीआर संख्या 251/23 से संबंधित गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मामले में फरार चल रहे अभियुक्त छोटो हांसदा को मालपहाड़ी ओपी

झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन का निधन, अब्दुल वदूद ने जताया शोक

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति आयनेश सोरेन के निधन से महेशपुर क्षेत्र में

पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

गोड्डा: पीएम श्री राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक), गोड्डा के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह