पाकुड़: माननीय न्यायालय में लंबित जीआर संख्या 251/23 से संबंधित गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मामले में फरार चल रहे अभियुक्त छोटो हांसदा को मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपीन हांसदा के पुत्र छोटो हांसदा, निवासी ग्राम पाईकपाड़ा, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है।
मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट के आदेशानुसार अभियुक्त छोटो हांसदा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित कार्रवाई की जा रही है।




