गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी 71 विद्यार्थियों को रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन कराया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक लोबीन रवानी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुरूप समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को विद्यालय में नामांकित एवं उपस्थित सभी छात्रों को विशेष मिष्ठान भोजन परोसा गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाता है तथा अनुशासन के साथ सभी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाता है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नियमित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन सहित अन्य सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, जिसके कारण शिक्षण कार्य का अतिरिक्त दायित्व भी अकेले निभाना पड़ रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति या स्थायी पदस्थापन की मांग दोहराई। उनका कहना है कि विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक विकास और नियमित शिक्षण व्यवस्था के लिए विद्यालय में कम से कम एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति आवश्यक है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित