गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दर्दनाक हादसा हर्दिया बांध बहियार में हुआ, जहां रामपुर, जहाजकित्ता और डेरमा गांव की महिलाएं खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार करीब तीन बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गर्जना और बिजली चमकने के बीच खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से रामपुर निवासी किरण देवी (45), पति कीर्ति ठाकुर तथा जहाजकित्ता निवासी अमीका देवी (50), पति मंटू ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खेत में मौजूद अन्य महिलाएं और ग्रामीण दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

इस हादसे में जहाजकित्ता निवासी रुखसाना खातून (30), पति अब्दुल बारीक तथा रेखा देवी (40), पति विलास ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बसंतराय थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सत्यजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी लेकर पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

घटना की खबर फैलते ही रामपुर, जहाजकित्ता, डेरमा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। एक साथ दो महिलाओं की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान मौसम खराब होने, तेज गर्जना या बिजली चमकने की स्थिति में खुले खेतों से तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। साथ ही वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर शरण लेने से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित