बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम पूरे बिहार की तस्वीर नहीं: भाजपा नेता राजीव रंजन साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को पूरे बिहार की राजनीतिक दिशा या आगामी विधानसभा चुनाव का संकेत बताना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव की परिस्थितियां सामान्य विधानसभा चुनाव से पूरी तरह अलग होती हैं। इसमें स्थानीय मुद्दे, उम्मीदवार की छवि, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदान प्रतिशत और क्षेत्रीय समीकरण परिणाम को प्रभावित करते हैं। इसलिए बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों को राज्य सरकार के खिलाफ जनादेश के रूप में पेश करना उचित नहीं है।

राजीव रंजन साह ने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हार मिली थी, लेकिन इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। इसी तरह महाराष्ट्र के कस्बा पेठ उपचुनाव के परिणाम को भी बाद के विधानसभा चुनावों का अंतिम राजनीतिक संकेत नहीं माना जा सकता।

उन्होंने बांकीपुर में हुए कम मतदान प्रतिशत का भी जिक्र करते हुए कहा कि यहां लगभग 34.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इतनी कम भागीदारी वाले चुनाव के परिणाम को पूरे बिहार की जनता की राजनीतिक भावना का प्रतिनिधि बताना तर्कसंगत नहीं है। आम चुनाव और उपचुनाव में मतदाताओं की भागीदारी तथा चुनावी परिस्थितियों में बड़ा अंतर होता है।

ईवीएम पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव परिणाम पक्ष में आते हैं तो ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठता, लेकिन परिणाम प्रतिकूल होने पर उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाया जाता है। लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान करना और हार-जीत को स्वीकार करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसी एक चुनाव के परिणाम से विचलित होने वाली पार्टी नहीं है। पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर सेवा और संवाद का कार्य कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा आगे भी जनता के बीच जाएगी।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम स्थानीय परिस्थितियों का जनादेश है, न कि पूरे बिहार की राजनीतिक तस्वीर। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता विकास, सुशासन और अपने मुद्दों के आधार पर फैसला करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन