पाकुड़िया में हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पाकुड़िया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में मंगलवार से हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारत भूषण भगत ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में जोखिम की समय पर पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।

पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में एएनएम, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान, नियमित निगरानी, समय पर उपचार और जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान अत्यधिक एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, पूर्व में हुए जटिल प्रसव और अन्य जोखिम कारकों की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर दिया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारत भूषण भगत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जोखिम की पहचान नहीं होने से कई बार गर्भवती महिलाओं की स्थिति गंभीर हो जाती है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, नियमित प्रसव पूर्व जांच, संतुलित पोषण तथा फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों के सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. मंजर आलम, डॉ. वसीम राजा, डॉ. अभय सराफ, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय कुमार, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर दुर्गेश दुबे और सीनियर प्रोग्राम लीडर अम्लान त्रिवेदी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से पाकुड़िया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा