साहिबगंज: वर्षों से बंद दीप आई हॉस्पिटल भवन में शुरू होगी नई OPD, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: सदर अस्पताल परिसर के निकट बस स्टैंड परिषद क्षेत्र में स्थित वर्षों से बंद पड़े पूर्व दीप आई हॉस्पिटल भवन का अब स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए उपयोग किया जाएगा। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद नगर परिषद को भवन की चाबी सिविल सर्जन को सौंपने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के अनुपालन में भवन की चाबी स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है, जिसके बाद इसे मरीजों की सुविधा के लिए विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने भवन विभाग के अभियंताओं के साथ भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग-अलग चैंबर और मरीजों के लिए पर्याप्त प्रतीक्षालय बनाया जाएगा, ताकि इलाज की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो सके।

सिविल सर्जन ने बताया कि भवन में बिजली, पानी समेत सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर इसे आधुनिक OPD व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके बाद वर्तमान में संचालित विभिन्न विभागों की OPD सेवाओं को एक ही छत के नीचे संचालित किया जाएगा। इससे मरीजों को अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी और इलाज की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान एवं प्रभावी होगी। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार कर इसे आम जनता के लिए समर्पित करना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा