कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डीएम ने सोलर स्थापना और बैंक ऋण में तेजी के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति और क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाना और अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाना था।

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने बैंकों को लाभुकों के ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंक और विद्युत विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ सकें। उन्होंने अधिकारियों से सोलर संयंत्र स्थापना की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने और लंबित मामलों का जल्द समाधान करने को भी कहा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 किलोवाट सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, बैंकों द्वारा 5.75% से 7% वार्षिक ब्याज दर पर आसान ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जिलेवासियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना बिजली बिल कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पाकुड़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पाकुड़: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धन धाम से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा

पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी व्हाट्सएप आईडी से मांगे जा रहे रुपये

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में साइबर अपराधियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों से

पाकुड़: वार्ड-11 की समस्याओं को लेकर पार्षद निभा देवी का नगर परिषद पर दबाव, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

पाकुड़: नगर परिषद, पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को विस्तृत

लिट्टीपाड़ा में गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का भव्य स्वागत, जयघोष से गूंजा चौक

पाकुड़: शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का बुधवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा चौक पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य