लिट्टीपाड़ा में गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का भव्य स्वागत, जयघोष से गूंजा चौक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का बुधवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा चौक पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दुर्गा मरांडी की भी उपस्थिति रही।

कलश रथ के लिट्टीपाड़ा पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “गुरु रविदास महाराज की जय”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा चौक गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह कलश रथ रांची से चलकर पाकुड़ के राजापाड़ा स्थित काली मंदिर पहुंचेगा, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद मंडल, शिव प्रसाद पहाड़िया, कृष्णा मडेया, गणेश मंडल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पाकुड़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पाकुड़: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धन धाम से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा

पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी व्हाट्सएप आईडी से मांगे जा रहे रुपये

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में साइबर अपराधियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों से

पाकुड़: वार्ड-11 की समस्याओं को लेकर पार्षद निभा देवी का नगर परिषद पर दबाव, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

पाकुड़: नगर परिषद, पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को विस्तृत

लिट्टीपाड़ा में गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का भव्य स्वागत, जयघोष से गूंजा चौक

पाकुड़: शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का बुधवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा चौक पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य