श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम अलंकृता पांडे ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने सुलतानगंज स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का व्यापक निरीक्षण कर मेला की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नमामि गंगा घाट, जहाज घाट, सीढ़ी घाट और जीविका दीदी रसोई का भ्रमण किया। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

घाटों पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घाटों पर तैनात सभी पदाधिकारी और कर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जीविका दीदी रसोई के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री हमेशा उपलब्ध रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखी जाए। इन सभी मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी करने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से मेला के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित