कुरसेला में भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की टक्कर में युवक की मौत; दो गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर देवीपुर चौक के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बस और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, समेली की ओर से पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक कुरसेला होते हुए कटिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भागलपुर से कटिहार की ओर जा रही शोभा ट्रेवल्स की बस से उनकी जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना के एसआई राजीव रंजन और बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान खैरा लालचंद वार्ड संख्या-14 निवासी जितेंद्र शाह (38 वर्ष), पिता सुधीर शाह ने दम तोड़ दिया।

वहीं खैरा लालचंद वार्ड संख्या-13 निवासी रोशन कुमार (24 वर्ष), पिता प्रकाश शाह और सागर कुमार (18 वर्ष), पिता मिठू शाह की हालत गंभीर बताई गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बस का चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

दुर्घटना के कारण देवीपुर चौक के पास कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और जल्द ही आवागमन सामान्य कराया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही समेली गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जिला पार्षद उमेश कुमार यादव उर्फ उमा यादव ने कहा कि NH-31 पर कोसी पुल से समेली तक का इलाका दुर्घटना का डेंजर जोन बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

जिला पार्षद ने पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग लगाने और प्रभावी यातायात नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित