भागलपुर महिला मंडल कारा में ‘मंजूषा के रंगों से उम्मीदों की नई कहानी’ कार्यशाला का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: महिला मंडल कारा, भागलपुर में महिला बंदियों के लिए ‘मंजूषा के रंगों से उम्मीदों की नई कहानी’ विषय पर दो दिवसीय कला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आयोजित की गई है।

कार्यशाला का उद्घाटन ICCR के प्रतिनिधि, मंजूषा कला गुरु श्री मनोज पंडित, शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर के जेल अधीक्षक, कला सांस्कृतिक पदाधिकारी श्री अंकित रंजन एवं महिला मंडल कारा, भागलपुर की जेल अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य महिला बंदियों को अंग प्रदेश की समृद्ध पारंपरिक मंजूषा लोककला से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है।

कार्यशाला के दौरान मंजूषा कला गुरु श्री मनोज पंडित द्वारा महिला बंदियों को मंजूषा चित्रकला की पारंपरिक शैली, प्रमुख प्रतीकों, आकृतियों एवं रंगों के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर मंजूषा कला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि तथा बिहुला-विषहरी की लोकगाथा से इसके गहरे संबंध के बारे में भी जानकारी दी गई।

महिला बंदियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंजूषा चित्रकला की बारीकियों को सीखा तथा रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल कारा की जेल अधीक्षक ने कहा कि कारा सुधार का उद्देश्य केवल सुरक्षा एवं अनुशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नई उम्मीद का संचार होता है। महिला बंदियों को अंग प्रदेश की पारंपरिक मंजूषा कला से जोड़ना इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

वहीं, ICCR के प्रतिनिधि ने कहा कि भारतीय लोककलाएं देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंजूषा कला गुरु श्री मनोज पंडित ने महिला बंदियों को मंजूषा कला की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि मंजूषा केवल चित्र बनाने की कला नहीं, बल्कि अंग प्रदेश की लोकसंस्कृति, आस्था, लोकगाथा और नारी शक्ति को अभिव्यक्त करने वाली विशिष्ट कला परंपरा है।

दो दिवसीय यह कार्यशाला 8 एवं 9 अगस्त 2026 को आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के माध्यम से महिला बंदियों को अपनी सृजनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ अपनी क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने

मधुश्रावणी में कमल और रंग-बिरंगे फूलों का विशेष महत्व, गोड्डा में नवविवाहिताओं ने की पूजा

गोड्डा: मिथिला संस्कृति के प्रमुख मधुश्रावणी व्रत को लेकर गोड्डा के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल है। 14 दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन नवविवाहिताएं

गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

गोड्डा में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में फिर खिलेगा कमल

गोड्डा: बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गोड्डा जिला परिषद में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की