अकबरनगर में 12 घंटे में बदला खराब ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से लोगों को मिली राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नगर पंचायत अकबरनगर क्षेत्र के छोटी श्रीरामपुर वार्ड नंबर-1 में खराब ट्रांसफार्मर को महज 12 घंटे के अंदर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। वहीं, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

बिजली संकट की सूचना मिलते ही नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के जेई मंजय कुमार और एसडीओ रंजीत कुमार से संपर्क किया। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग करते हुए विभागीय अधिकारियों से लगातार बातचीत की और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिल सके।

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार की पहल और बिजली विभाग के जेई मंजय कुमार तथा एसडीओ रंजीत कुमार की तत्परता के बाद खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद आवश्यक तकनीकी परीक्षण और लाइन की जांच पूरी कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

महज 12 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार का आभार व्यक्त किया। बिजली आने के बाद घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण फिर से चलने लगे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली संकट के दौरान काफी परेशानी हुई, लेकिन अध्यक्ष प्रतिनिधि की सक्रियता और बिजली विभाग की तत्परता के कारण जल्द ही समस्या का समाधान हो गया।

नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने कहा कि आम जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर हैं और जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित