कटिहार की 230 पंचायतों में एक साथ लगी संध्या चौपाल, 25 हजार लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डीएम आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाली संध्या चौपाल का आयोजन शनिवार को जिले की सभी 230 पंचायतों में एक साथ किया गया। लगातार चौथे सप्ताह आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है।

संध्या चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी पंचायत स्तर पर मौजूद रहे और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान पात्र लाभुकों की पहचान, सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्थानीय समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए गए।

25 हजार लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संध्या चौपाल में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। एएनएम, आशा एवं सीएचओ की सहभागिता से विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए। जिले में करीब 25 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान, बच्चों एवं युवाओं के पोषण संबंधी परामर्श, टीकाकरण के प्रति जागरूकता तथा 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया गया।

मधुमेह और उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपलब्धता के अनुसार दवाओं की सुविधा के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई।

टीबी मुक्त अभियान को भी मिली गति

संध्या चौपाल के दौरान टीबी मुक्त अभियान एवं निक्षय मित्र पहल को भी प्रमुखता दी गई। जिले में 36 निक्षय मित्र आगे आए और उनके माध्यम से टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।

कटिहार की महापौर ने भी टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराकर सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को टीबी मरीजों के उपचार के साथ उनके पोषण एवं सामाजिक सहयोग के महत्व की जानकारी दी गई।

चार सप्ताह में बढ़ी जनभागीदारी

संध्या चौपाल के लगातार चार सप्ताह के आयोजन से पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ रही है। प्रत्येक पंचायत में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच कराने, सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और अपनी समस्याएं संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखने पहुंच रहे हैं।

कई पंचायतों में करीब 200 या उससे अधिक लोगों की सहभागिता दर्ज की जा रही है। इससे पंचायत स्तर पर आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद मजबूत हो रहा है।

तीन बिंदुओं पर होगी समीक्षा

जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं पंचायत स्तर के लिए नामित नोडल पदाधिकारियों को संध्या चौपाल के वास्तविक प्रभाव की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है। समीक्षा में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा—लाभुक को क्या लाभ मिला, पंचायत में क्या कमियां सामने आईं और आगे क्या बेहतर किया जा सकता है।

नोडल पदाधिकारी यह भी आकलन करेंगे कि कितने लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिला तथा पंचायत स्तर पर सामने आई कमियों के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

संवाद से सेवा और सेवा से समाधान की दिशा में पहल

संध्या चौपाल अब महज एक कार्यक्रम न रहकर जनता और सेवा प्रदाताओं के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच बनती जा रही है। इसका उद्देश्य “सरकार की सेवा जनता तक और जनता की आवश्यकता सरकार तक” पहुंचाना है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संध्या चौपाल को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसके वास्तविक आउटपुट, लाभुकों को मिले लाभ, सामने आई कमियों और भविष्य के सुधारात्मक उपायों का नियमित मूल्यांकन करने को कहा गया है।

संध्या चौपाल का लक्ष्य संवाद से सेवा और सेवा से समाधान तक पहुंचना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित