रांची में छात्रों की गिरफ्तारी पर आक्रोश, पाकुड़िया में हेमंत सोरेन का पुतला दहन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: रांची में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को जबरन हटाए जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को पाकुड़िया में आक्रोश देखने को मिला। विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय छात्र-युवाओं ने सिद्धू-कान्हू मोड़ पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने और परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक की शिकायतों से छात्र परेशान हैं। उनका आरोप है कि जब छात्र अपनी मांगों को लेकर रांची में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, तब उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन्हें वहां से जबरन हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया।

प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर सह मंत्री रॉकी कुमार, हर्ष राज तिवारी, सुबोजीत पाल, रेखा कुमारी, रिया कुमारी, रीना कुमारी और किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित