हिरणपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, 7 घंटे सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर: हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव स्थित भाजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 वर्षीय अनूप कुमार मंडल की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जंगीपुर स्थित बासुमति अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बासुमति अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब 12 बजे परिजनों एवं ग्रामीणों ने अनूप कुमार मंडल के शव को तोड़ाई चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस एवं प्रशासन ने संभाली स्थिति

सड़क जाम की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। कुछ समय बाद हिरणपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार तथा नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। रात करीब 12 बजे से सुबह 7 बजे तक सड़क जाम रहने के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों से लगातार बातचीत करते हुए उनकी मांगों और समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उनकी सूझबूझ, संयम और लगातार संवाद के कारण पुलिस एवं प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा। इस दौरान किसी तरह का अप्रिय विवाद या स्थिति बिगड़ने की घटना नहीं हुई।

पुलिस के आश्वासन पर सुबह हटाया गया जाम

पुलिस एवं प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई करने तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिए जाने के बाद सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश

घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

वहीं, 21 वर्षीय अनूप कुमार मंडल की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने

मधुश्रावणी में कमल और रंग-बिरंगे फूलों का विशेष महत्व, गोड्डा में नवविवाहिताओं ने की पूजा

गोड्डा: मिथिला संस्कृति के प्रमुख मधुश्रावणी व्रत को लेकर गोड्डा के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल है। 14 दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन नवविवाहिताएं

गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

गोड्डा में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में फिर खिलेगा कमल

गोड्डा: बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गोड्डा जिला परिषद में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की