सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक, पटना महेंद्र वाजपेयी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव सहित बैंक के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि किसी क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बैंकिंग सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बैंक शाखाओं के विस्तार से लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। रामपुर में शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को खाता खोलने, जमा-निकासी, ऋण, डिजिटल बैंकिंग सहित विभिन्न वित्तीय सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ने से लोगों में बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों, युवाओं, छोटे व्यवसायियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को ऋण सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी नई शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक महेंद्र वाजपेयी ने कहा कि बैंक आमजनों को सुगम, आधुनिक एवं बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रामपुर शाखा के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से आम लोगों, किसानों, व्यवसायियों एवं युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बीडीओ मोनिका बास्की, अंचलाधिकारी सुंदरपहाड़ी प्रकाश बेसरा, इंडियन बैंक के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित