बिहपुर की समस्याओं पर होगा चरणबद्ध आंदोलन, डॉ. गौतम कुमार प्रीतम बने संयोजक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर/बिहपुर। 9 अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिहपुर के स्वराज आश्रम में महागठबंधन के नेता, कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहपुर प्रखंड की विभिन्न जन समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से बिहपुर प्रखंड महागठबंधन संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया। समिति के संयोजक के रूप में डॉ. गौतम कुमार प्रीतम और सहसंयोजक के रूप में जिला परिषद सदस्य मोईन राईन को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता अलख निरंजन पासवान एवं मो. इब्रार आलम ने की, जबकि संचालन कॉमरेड निरंजन चौधरी ने किया। इस दौरान बिहपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

संघर्ष समिति में कुल 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें गौतम कुमार प्रीतम, हिमांशु कुमार, निरंजन चौधरी, अलख निरंजन पासवान, मोईन राईन, जावेद खान, किशोर यादव, इब्रार आलम, शेख हस्बुल, मोहम्मद इश्तिहार, पंकज सिंह कुशवाहा, अमन आनंद, फिरोज आलम, अजय प्रसाद सिंह, छतीश यादव, नसीब रविदास, मोहम्मद अंजार आलम, किशोर मंडल, नीरज मंडल, मणिलाल पासवान, मोहम्मद अतहर सईद, नंदलाल मंडल, नंदलाल महतो, संजय पंडित, खुर्शीद आलम, मनीष यादव एवं विनोद सिंह निषाद शामिल हैं। समिति का समय-समय पर विस्तार भी किया जाएगा।

इसके अलावा छह लोगों को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। इनमें अंचल मंत्री कॉमरेड हिमांशु कुमार, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इब्रार आलम, कांग्रेस नेता पंकज सिंह कुशवाहा, राजद युवा नेता अमन आनंद एवं नसीब रविदास शामिल हैं।

19 अगस्त को होगा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन

महागठबंधन संघर्ष समिति की ओर से आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई। समिति 19 अगस्त को बिहपुर की जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगी। वहीं 27 अगस्त को सोनवर्षा फांड़ी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बैठक के अंत में अध्यक्ष द्वय ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और बैठक समाप्ति की घोषणा की। बैठक में सुमित यादव, राजेश पंडित, पृथ्वी शर्मा, चतुरी शर्मा, अखिलेश शर्मा, लाल बिहारी शर्मा, योगेंद्र पासवान, अहमद हुसैन मतवाला, मोहम्मद सलाउद्दीन, कैलाश सिंह उर्फ पोलो, किशोर मंडल, डॉ. प्रेमचंद राजपाल, अनिल कुमार शर्मा, बम शंकर शाह, मुरारी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति