लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने 4 घंटे में किया खुलासा ट्रैक्टर बिक्री के 3 लाख रुपये हड़पने की रची थी साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। ट्रैक्टर बिक्री के 3 लाख रुपये हड़पने के लिए रची गई लूट की झूठी साजिश का पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 3 लाख रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, आयुष अग्रवाल (26 वर्ष), पिता कन्हैया लाल अग्रवाल, निवासी सालमारी थाना क्षेत्र, ने अपने ट्रैक्टर शोरूम से मनिहारी के एक ग्राहक को ट्रैक्टर बेचा था, जिसका 3 लाख रुपये बकाया था। 8 अगस्त 2026 को आयुष अग्रवाल ने अपने स्टाफ गणेश राय और समद आलम को मनिहारी से बकाया राशि लाने के लिए भेजा था।

मनिहारी से लौटने के दौरान चांदपुर बांध के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा 3 लाख रुपये नकद लूट लिए जाने की झूठी सूचना दी गई। इस संबंध में आजमनगर थाना कांड संख्या 455/26, दिनांक 8 अगस्त 2026 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान स्टाफ गणेश राय के बयान में विरोधाभास पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसमें गणेश राय ने लूट की झूठी कहानी गढ़ने और अपने सहयोगी संजीत कुमार पासवान के साथ मिलकर 3 लाख रुपये हड़पने की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।

गणेश राय के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी संजीत कुमार पासवान के घर से 3 लाख रुपये की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली। पुलिस ने गणेश राय (45 वर्ष), पिता बाजारू राय, निवासी डोलमारा, थाना सालमारी, जिला कटिहार और संजीत कुमार पासवान (27 वर्ष), पिता स्व. रामचन्द्र पासवान, निवासी डोलमारा, थाना सालमारी, जिला कटिहार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति