स्व. कुंदन कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षा जगत ने बताया अपूरणीय क्षति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला-मुसाबनी। जीसीजेडी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय कुंदन कुमार सिंह की श्रद्धांजलि सभा शनिवार को विद्यालय परिसर में भावुक वातावरण में आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं सैकड़ों नागरिकों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. कुंदन कुमार सिंह केवल एक शिक्षाविद नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने वाले दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रसार और गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समर्पित कर दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जीसीजेडी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की स्थापना कर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दी।

वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा बोया गया शिक्षा का पौधा आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी कॉरपोरेट संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं अनेक पूर्व विद्यार्थी राजनीति, सामाजिक सेवा, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

स्व. कुंदन कुमार सिंह के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और उनके निधन से शिक्षा जगत के एक युग का अंत हुआ है। उनका जीवन और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव रघुनाथ सिंह, अरविंद कुमार सिंह, नरोत्तम सिंह, चंद्रशेखर पाठक, गणेश महतो, दिलीप घोष, मनीष कुमार, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार, अंचल अधिकारी पवन कुमार, थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, माइंस इंटर कॉलेज की प्राचार्या सीमा कल्याणी, शिवलाल प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य विकास शर्मा, सिदो कान्हू इंटर कॉलेज के अध्यक्ष जगदीश बास्के, प्राचार्य दुखु सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इसके अलावा समाजसेवी कलीराम शर्मा, बिट्रिस कच्छप, बी सिंह देव, सत्यनारायण ओझा, डॉ. अनुराग, राम अवतार अग्रवाल, प्रेम कुमार गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, विमल गुप्ता, शिक्षक नेता राजकुमार रोशन, साहित्य संघ के अध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन पात्र, संगीता मंडल, जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. सतपति, सुशांत मन्ना, महिला संघ की अध्यक्ष प्रतिभा साव, मुखिया दुलाराम महाली, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, रामचंद्र मुर्मू, यूनियन नेता ओम प्रकाश सिंह, कान्हू सामंत और लक्ष्मण चंद्र बाग समेत मुसाबनी अंचल कार्यालय के सभी कर्मी, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि स्व. कुंदन कुमार सिंह के शिक्षा, सेवा और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज में शिक्षा की अलख को निरंतर प्रज्वलित रखा जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति