घाटशिला के मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी, घाटशिला। घाटशिला के मारवाड़ी प्लस टू हिंदी उच्च विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि आदिवासी समाज लंबे समय से प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर आदिवासी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा चित्रकला, पोस्टर, हस्तकला और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि मानडी ने प्रथम, विशु टुडू ने द्वितीय और गुलशन खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हस्तकला प्रतियोगिता में अनीता सिंह प्रथम, मानसा टुडू द्वितीय और अशिफा खातून तृतीय स्थान पर रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में मधुमिता टुडू, सावित्री मुंडा और अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया हांसदा, नीलमणि टुडू और तुलसी मुनि टुडू को द्वितीय तथा असीफा खातून, पूजा टुडू और लक्ष्मी भकत को तृतीय स्थान मिला।

नृत्य एवं गायन में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य में अस्मिता और गायन में कुईलु सोरेन एवं पानी मुंडा ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में अमिता कुमारी, विपिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार पाल, सुमन रानी, सरिता सोरेन, प्रिय रंजन शनिग्राही, विकास भोल, अनिल सिंह चौधरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापिका, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित