गोड्डा में ईद-ए-मिलाद पर 29वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 अगस्त को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली 29वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को अब्दुल कलाम आजाद के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बैंक प्रबंधक विजय कुमार चौबे ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को स्थानीय कोर्ट परिसर के सभागार में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 20 अगस्त तक सचिव अबुल कलाम आजाद के पास अपना नाम दर्ज कराना होगा।

प्रत्येक वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी गोड्डा जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा मदरसों के छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय भाषण, स्तुति गीत एवं क्विज प्रतियोगिता में निःशुल्क भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

28 वर्षों से सामाजिक एकता का संदेश

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन पिछले 28 वर्षों से गोड्डा जिले में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। कार्यक्रम की खासियत यह है कि जिले के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं एक ही मंच पर एकत्र होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

बैठक में प्रतियोगिता के संचालन एवं प्रतिभागियों के चयन से संबंधित जिम्मेदारी जावेद अख्तर एवं मोहम्मद इम्तियाज अहमद को सौंपी गई। आयोजन स्थल की साज-सज्जा की जिम्मेदारी जय किशोर ठाकुर, जयकांत राउत एवं मोहम्मद जब्बार आलम को दी गई।

कार्यक्रम के साउंड सिस्टम की व्यवस्था मोहम्मद इस्लाम एवं इबरार आलम संभालेंगे। वहीं जलपान व्यवस्था की जिम्मेदारी चंद्र पंडित, राजू अयान एवं अर्श ने ली।

बैठक का संचालन कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार सहाय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के अध्यक्ष तुफैल खान ने किया।

बैठक में विजय कुमार चौबे, तुफैल खान, अजीत कुमार सहाय, जावेद अख्तर, अब्दुल सलाम, इबरार आलम, जयकांत राउत, मोहम्मद जब्बार आलम, चंद्र पंडित, दिनकर कुमार, रहमान, प्रीतम गाडिया, मोहम्मद इम्तियाज अहमद, मोहम्मद इस्लाम, अब्दुल कलाम आजाद, रानू कुमार वर्मा, हर्ष आजाद, विकास कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह