महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय, महेशपुर से हुआ।

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा महेशपुर क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को लेकर उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री साधन ठाकुर, जिला मंत्री रामचंद्र साहा, कामेश्वर दास, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल महामंत्री दिलीप, राजेन मरांडी, राजा घोष, साधन घोष, विकास यादव, राहुल यादव, मदन पहाड़िया सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण