बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज की जीत पर भागलपुर में विजय जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी की जीत की खुशी में रविवार को भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस में हर्षप्रीत समेत सैकड़ों महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विजय जुलूस घंटाघर चौक से शुरू होकर खलीफाबाग होते हुए स्टेशन चौक तक पहुंचा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आई।

जनसुराज जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?

इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बांकीपुर की जनता का जनादेश बिहार में नई राजनीति की शुरुआत का संकेत है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देते हुए विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

हर्षप्रीत सिंह ने किया बड़ा दावा

भागलपुर के क्षेत्रीय प्रभारी हर्षप्रीत सिंह ने कहा, “अभी आगाज हुआ है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की हमारी पार्टी की सरकार बनेगी।”

उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और जनसुराज के माध्यम से प्रदेश के विकास की नई दिशा तय होगी।

जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

जनसुराज के जिला महासचिव मो. राकिब ने कहा कि विजय जुलूस के माध्यम से बांकीपुर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत जनसुराज के माध्यम से बिहार में बदलाव का संदेश देती है।

विजय जुलूस में जिला मुख्य प्रवक्ता देवेश कुमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, हर्षप्रीत, सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में