साहिबगंज: देशभर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में साहिबगंज जिले में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साहिबगंज के गंगा घाट उर्फ सीढ़ी घाट पर आकाश पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में आकाश पांडेय ने कहा कि गंगा तट पर तिरंगा फहराना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले सभी महान क्रांतिकारियों को नमन किया।
आकाश पांडेय ने कहा कि भारत आज विकास और प्रगति के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आने वाले समय में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर योगदान देना होगा।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उनके बलिदान और देशप्रेम को हमेशा याद रखना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमोद पांडेय, विनोद सह, सौरभ मिश्रा, आशीष राय, मीनाक्षी पांडेय, सुमेश पांडेय, ओम पांडेय, हरेराम यादव, भूलन दुबे, अंकित केजरीवाल, शुभम तिवारी, मुकेश यादव, अभिक्रम सिंह, जितेंद्र पासवान, राजेंद्र शर्मा, शिवनाथ सिंह, देवेश तांती, राज जी सहित कई लोग मौजूद रहे।
गंगा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।





