कदवा में कांग्रेस एससी-एसटी जिला उपाध्यक्ष पुष्पा राय का सम्मान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: कदवा प्रखंड के कुम्हारी पंचायत भवन में कांग्रेस एससी-एसटी की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा राय के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इमाम जफर ने की, जबकि एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पा राय का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और इसे पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पुष्पा राय को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है।

वक्ताओं ने आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से सामने लाने पर भी जोर दिया।

पुष्पा राय ने जताया आभार

सम्मान समारोह में पुष्पा राय ने सम्मान के लिए उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाना तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से काम करने की बात कही।

कई पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

सम्मान समारोह में मो. वारिक, मो. गुलाम हैदर, प्रदीप पासवान, मो. मिनाज, मो. इमाम जफर, नौशाद आलम, सोनू कुमार, जय प्रकाश राय, मुकेश ऋषि, रुदल शर्मा, कुंदन राय, राधिका कुमार, सोनी देवी, कुंती देवी, मो. सनोवर आलम और मो. अंसार सहित कई गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में