साहिबगंज महाविद्यालय के प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्राध्यापक कुमार प्रशांत भारती ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 14वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने सदर अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती 25 वर्षीय मरीज उमा देवी, निवासी तलबन्ना, को रक्तदान कर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद की।

जानकारी के अनुसार, प्राध्यापक कुमार प्रशांत भारती को सुबह करीब 10:30 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि महाविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर (NCC) के पूर्व केयरटेकर श्री अंगद यादव की बहन उमा देवी के ऑपरेशन के बाद रक्त की कमी हो गई है और उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही प्रोफेसर प्रशांत भारती बिना देर किए सदर अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।

प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती इससे पहले भी 13 बार जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की मदद से भी उन्होंने कई जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करवाया है, जिससे गंभीर स्थिति में कई मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।

उनके इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए साहिबगंज महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रशंसा की और धन्यवाद व्यक्त किया। प्राध्यापक कुमार प्रशांत भारती का नियमित रक्तदान समाज में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सम्मानित, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के साथ आम लोगों की समस्याओं