दोनों हाथों से दिव्यांग लक्ष्मी बनेगी शिक्षक, सांसद तारिक अनवर ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: जन्म से दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद अपने हौसले और मेहनत के दम पर पढ़ाई कर रही हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की छात्रा लक्ष्मी कुमारी के सपनों को अब जनप्रतिनिधियों का भी साथ मिलने लगा है। लक्ष्मी की तस्वीर सामने आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की गई। इसी क्रम में सोमवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर भी छात्रा का हौसला बढ़ाने उसके विद्यालय पहुंचे।

सांसद तारिक अनवर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतौरिया पहुंचकर कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी कुमारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रा की पढ़ाई और उसके भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान लक्ष्मी ने शिक्षक बनने की अपनी इच्छा सांसद के सामने रखी।

लक्ष्मी के जज्बे और मेहनत से प्रभावित सांसद तारिक अनवर ने उसके सपने को साकार करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान सांसद ने लक्ष्मी कुमारी को उपहार और शॉल देकर सम्मानित भी किया।

सांसद ने कहा कि लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से दिव्यांग है, लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह जिस तरह अपने पैरों से लिखकर पढ़ाई कर रही है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी शिक्षक बनना चाहती है और उसके हौसले को कभी कम नहीं होने दिया जाएगा। उसकी शिक्षा और भविष्य के सपनों को पूरा करने में उनकी ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

दिव्यांगता सपनों के रास्ते में बाधा नहीं

सांसद तारिक अनवर ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता और उसके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। लक्ष्मी जैसी प्रतिभाशाली छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मी की मेहनत और आत्मविश्वास अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। जरूरत है कि ऐसे बच्चों को उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास सहित कई कांग्रेस नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में