मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सम्मानित, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के साथ आम लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए बेहतर कार्य करने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया।

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई।

एसपी मुकेश कुमार ने बेहतर पुलिसिंग और आम लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से इसी तरह तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों में भी उत्साह देखा गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में